घर दुकान सील करने पर जमा कर रहे बकाया राशि, बकायादारों पर निगम की ताबड़तोड़ कार्यवाही..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

 

कोरबा NOW HINDUSTAN -आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में निगम के राजस्व अमले द्वारा बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, बकायादारों के मकान व दुकान आदि को सील किया जा रहा है तथा सील करने के बाद संबंधित बकायादारों द्वारा बकाया राशि निगम कोष में तत्काल जमा भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में आज निगम के दर्री जोनांतर्गत 06 बकायादारों के मकान सील किए जाने के बाद इन बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि निगम केष में जमा कराई गई। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बकायादारों से पुनः कहा है कि वे करों की बकाया राशि शीघ्र निगम कोष में जमा कराएं तथा निगम द्वारा इस दिशा में की जा रही कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचे।
नगर पालिक निगम केरबा के सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, भवन दुकान किराया आदि सहित अन्य करों के माध्यम से राजस्व प्राप्त होता है, इस राजस्व का उपयोग निगम
द्वारा आमनागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाए रखने, नगर का विकास करने व अन्य व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में किया जाता है किन्तु कतिपय करदाताओं द्वारा समय पर कर की राशि निगम को अदा नहीं की जाती है, जिसके परिणाम स्वरूप एक ओर जहॉं निगम को आर्थिक क्षति होती है व नागरिक   सुविधाएं एवं विकास कार्य प्रभावित होते हैं, वहीं दूसरी ओर बकायादारों पर बकाया राशि बढती जाती है तथा एक बड़ी राशि बकाया के रूप में निर्मित हो जाती है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम द्वारा इन करदाताओं, बकायादारों को डिमांड, नोटिस, वारंट आदि की तामिली किए जाने एवं बार-बार बकाया राशि जमा किए जाने के आग्रह के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई है, यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा बड़े बकायादारों की सूची का प्रकाशन भी मीडिया में कराया जाकर उन्हें हिदायत दी गई थी कि वे बकाया करों की राशि शीघ्र से शीघ्र निगम कोष में जमा कराएं। निगम द्वारा अब इन बकायादारों पर कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में आज दर्री जोन के अंतर्गत मकानों में ताला लगाने व सील करने की कार्यवाही निगम अमले ने की है,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यवाही के पश्चात  सरदार पटेलनगर निवासी के.एल. गोस्वामी के द्वारा 50 हजार रूपये की बकाया कर राशि निगम कोष में जमा कराई गई है, वहीं पटेलनगर की ही निवासी बकायादार सुनीता अग्रवाल ने भी 50 हजार रूपये की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराई है। इसी प्रकार वार्ड क्र. 46 अयोध्यापुरी निवासी गौतम साहू ने 25 हजार रूपये तथा वार्ड क्र. 51 लाटा निवासी लीलावती ने 20 हजार रूपये बकाया राशि जमा कराई, वहीं, वार्ड क्र. 48 निवासी सूर्यभवन सिंह व वार्ड क्र. 51 केंदईखार निवासी एस.एस.ठाकुर के द्वारा भी बकाया राशि जमा कराने हेतु शाम 5.30 बजे तक का समय मांगा गया है कि उनके द्वारा बकाया राशि आज ही जमा करा दी जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article