राज्य के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए केंद्र कितना पैसा दे रहा है – अर्जुन राम मेघवाल…

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/रायपुर NOW HINDUSTAN  केंद्रीय बजट को लेकर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आये केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम बजट की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश को ग्लोबल लीडर बनाने वाला बजट है। बजट में प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि बढ़ाई गई है। देश में बहुत ज्यादा तादाद में आवास बनेंगे। इससे इस कार्य में लगे मजदूरों को देश भर में काम के अवसर बढ़ेंगे। यह समावेशी विकास का बजट है। बजट एक तकनीकी विषय है। जो लोग इसे नहीं समझते, वे कह रहे हैं कि मनरेगा की मद में कटौती कर दी है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मनरेगा में जो आरंभिक प्रावधान किया गया है, वह समीक्षा के आधार पर तय किया गया है। फिर समीक्षा होगी। जरूरत के अनुसार पूरक राशि का प्रावधान होगा। जो लोग कह रहे हैं कि मनरेगा में कटौती की गई है, उन्हें यह जानना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास मद में जो वृद्धि हुई है, उसका लाभ किसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भ्रम फैला रहे हैं। उन्हें मनमोहन सरकार के मनरेगा के बजट एस्टिमेट्स और केंद्र की मोदी सरकार के बजट एस्टिमेट्स के आंकड़े स्टडी करके जनता के सामने रखने चाहिए मोदी सरकार का बजट एस्टिमेट बहुत ज्यादा है एवं डिमांड बढ़ने पर सप्लीमेंट्री बजट में और भी प्रावधान किए जा सकते हैं क्योंकि मनरेगा डिमांड ड्रिवन स्कीम है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना भारत को वैश्विक नेतृत्व करने वाला देश बनाने की है। यह बजट उसी भावना का बजट है | अमृत काल में कल्पना है कि भारत विकसित राष्ट्र बने। हर क्षेत्र में विकसित हो। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विकसित बने। इकोनामी के क्षेत्र में विकसित बने। परोपकार की भावना के क्षेत्र में विकसित बने और भारत संसार का नेतृत्व करे। इस सिलसिले में हमने बजट को देखा है।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने बजट की बारीकियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र को देखें तो उसमें ऋण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी जातियों के लोग हैं। आदिवासी समाज भी बड़ी संख्या में है। 12 जातियों को जो विशेष दर्जा मिलना चाहिए था, नहीं मिला था,न पानी की व्यवस्था, न मकान की, न शिक्षा की व्यवस्था। ऐसे लोगों को आदिवासी वर्ग में शामिल करके इनके लिए भी 15 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

बजट में विश्वकर्मा एक नया प्रयोग है। हाथ से काम करने वाले को विश्वकर्मा के दायरे में लाकर साधन उपलब्ध करा रहे हैं। यही तो मील का पत्थर है। समावेशी विकास है। कुछ लोग सिर्फ आलोचना के लिए आलोचना करते हैं। 21 वी सदी का सपना पूरा कर रहे हैं। भारत योग में विश्व गुरु हैं तो इसका गर्व होता है आयुर्वेद में विश्व गुरु हैं। आयुर्विज्ञान में हमने कोरोना काल में वैक्सीन विकसित की और दुनिया में भी मानवता की सेवा की। भारत सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करेगा। भारत विकसित राष्ट्र बने, इसके लिए यह समावेशी विकास का बजट है।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह ने कमेटी बनाई थी। योजनाओं में केंद्र राज्य के अंश का विषय संसद में आया था। कुछ योजनाएं 50-50 में, कुछ योजनाओं में 60 -40 है। मनमोहन सिंह जी ने कमेटी बनाई थी। जिसमें कई राज्यों के कांग्रेस के मुख्यमंत्री भी थे जो तय किया गया था, उसी के आधार पर केंद्र की योजनाओं में राज्य और केंद्र का अंश तय हुआ है।

छत्तीसगढ़ की योजनाओं और राज्य की उपेक्षा संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री जनता के बीच में भ्रम फैला रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री आवास योजना उनकी है, फसल बीमा योजना भी उनकी है? हम 20 लाख करोड़ कृषि को देंगे तो यही के किसानों को सोसायटी के जरिए मिलेगा। केंद्र राज्य के बीच में प्रदेश के पिसने के सवाल पर उन्होंने कहा केंद्र भरपूर मदद कर रहा है,कई बार राज्य उसे लागू नहीं करता इसीलिए केंद्र लोगों के खाते में सीधा बेनिफिट पहुंचाने की स्कीम भी लाया है, किसान सम्मान निधि और फसल बीमा का पैसा सीधे खाते में जाता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश की 30 से ज्यादा स्टेशनों का चुनाव किया गया है जिसमें प्रति स्टेशन 15 करोड़ रुपये खर्च कर उसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। स्टेशनों में यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ साथ स्टेशनों का आधुनिकरण भी किया जाएगा।
__________________

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article