पाली महोत्सव समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, कोरबा के काजल… नितिन दुबे के छत्तीसगढ़ी गानों ने दर्शकों को किया रोमांचित..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

बटकी मां बासी, चुटकी म नून.. आरू साहू के ददरिया गीत पर विधायक – कलेक्टर भी थिरके मंच पर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा 19 फरवरी NOW HINDUSTAN पाली महोत्सव के समापन अवसर पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिली। नृत्य, गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।पाली महोत्सव के समापन का आनन्द लेने पहुंचे लोगो ने पूरे कार्यक्रम का जोश और उत्साह के साथ लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, लोक संगीत की झलक दिखी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे के सुपरहिट गाना कोरबा के काजल… सुनकर दर्शकगण रोमांचित हो उठे। दर्शकों से खचाखच भरे पाली महोत्सव स्थल में लोग देर तक झूमते रहे।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की उभरती 14 वर्षीय बाल गायिका आरु साहू द्वारा प्रस्तुत बटकी म बासी, चुटकी म नून.. ददरिया गीत से दर्शक दीर्घा में बैठे विधायक द्वय मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, कलेक्टर संजीव झा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मंच पर आकर थिरकने लगे। सभी ने मंच में आकर ताली बजाकर आरू साहू का उत्साह वर्धन किया। साथ ही कार्यक्रम प्रस्तुति पश्चात स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

इसी प्रकार आरू साहू द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत ओ मैया झूप झुप महू ला नचाई दे… ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शकों ने खूब ताली बजाकर बाल गायिका आरू साहू का अभिवादन किया। इसी प्रकार तरी हरी नाना… सुवा गीत और गौरा गौरी गीत ने भक्तिमय अंदाज में सभी दर्शकों को खूब रोमांचित किया। साथ ही दर्शक गण सुमधुर छत्तीसगढ़ी संगीत सुनकर धुन में खो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शिव तांडव और बॉलीवुड डांस ग्रुप द्वारा दिए प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन भाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article