जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पोंडी उपरोडा शाखा में जिले का पहला एटीएम का हुआ शुभारंभ…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक पोंडी उपरोडा शाखा में एटीएम की सुविधा शुरू हो गई है। यह जिले का पहला एटीएम है। अब ग्रामीण किसानों को बैंकिंग सुविधा में आसानी होगी। पोंडी उपरोडा सहकारी बैंक के परिसर में खोले गए पहले एटीएम का उद्घाटन बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बैंक परिसर में स्थापित एटीएम का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित उन्नतशील किसानों का सम्मान किया गया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि बिलासपुर सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत 6 जिले है जिसमे कोरबा जिला भी आता है। कोरबा जिला में एक भी एटीएम शाखा नहीं था। जिले में अभी 20 एटीएम स्थापित की जाएगी। जिले में पहला एटीएम पोंडी उपरोडा शाखा में आज शुरू किया गया है। धान का पैसा अब किसान कही से भी एटीएम से निकाल सकता है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों व ग्रामीणों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उस वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी हुई है। इस वर्ष 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत 20 लाख 41 हज़ार मीट्रिक टन की की धान खरीदी हुई है जोकि प्रदेश का 20 प्रतिशत हिस्सा है। यहां के किसानों को 3 हज़ार 800 करोड़ रुपये आबंटित किया गया है, जिससे हर किसान लाभान्वित हुआ है। जिससे क्षेत्र का हर किसान आर्थिक रूप से उन्नत हुए हैं। डिजिटल के समय मे हर व्यक्ति आज डिजिटल सुविधा से जुड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के प्रयास से प्रदेश का आज हर किसान, आदिवासी वर्ग, पिछड़ा वर्ग के विकास को लेकर कार्य कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article