सीएसईबी चौक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर की किया गया सर्वे , लोगों को यातायात में मिलेगी राहत…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सी.एस.ई.बी.चौक के समीप ओव्हरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आज कलेक्टर संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं सेतु निगम व पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों के साथ घंटाघर, बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी. चौक, अशोक वाटिका रोड व टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण किया तथा ओव्हरब्रिज निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
सी.एस.ई.बी.चौक पर बहुप्रतीक्षित ओव्हरब्रिज निर्माण की पहल पुनः प्रारंभ की गई है, कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज इस हेतु अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। उन्होने घंटाघर, बुधवारी जैन चौक, सी.एस.ई.बी.चौक, टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण करते हुए ओव्हरब्रिज निर्माण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श कर इस हेतु शीघ्र सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ करने तथा प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सी.एस.ई.बी.चौक एवं रेलवे क्रांसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति पाने एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में उक्त ओव्हरब्रिज निर्माण की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्टर श्री झा ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय व अधिकारियों की टीम के साथ टी.पी.नगर चौक, पावर हाउस रोड, पुराना कोरबा शहर व सर्वमंगला रोड आदि का भ्रमण कर स्थल निरीक्षण किया तथा यातायात व्यवस्था की बेहतरी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले भी कई बार सीएसईबी चौक पर ओवरब्रिज को लेकर सर्वे का काम किया जा चुका है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है इस बार देखना है कि कलेक्टर संजीव झा के द्वारा जो प्रयास किया जा रहा है वह कहां तक पहुंच पाता है क्योंकि इस स्थान पर काफी समस्याएं है जिस वजह से ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो पाता है

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article