मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर मोटर सायकल करते थे पार

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN थाना हरदीबाजार जिला कोरबा में प्रार्थी राजेश कुमार मरार पिता काम सिंह मरार निवासी बोईदा थाना हरदीबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.अप्रैल को रात्रि में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12 ए.वाई. 3086 को हरिराम गोदारा कंपनी के वाहन पार्किंग में खड़ा किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 379 भादवि कायम कर प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 06.04.2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 संदिग्ध व्यक्ति हीरो होण्डा हार्नेट मोटर सायकल में हरदीबाजार में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना होकर घेराबंदी कर आरोपीगण रवि किशन चौहान एवं शिवम दास महंत को पकड़ा गया। उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर गोदारा कंपनी ग्राम रलिया के पार्किंग से चोरी करना बताये। दोनों आरोपियों से अलग अलग पूछताछ करने पर 02 और  चोरी के मोटर सायकल को शिवम चौहान के घर ग्राम हरदीबाजार में छुपाकर रखना बताया गया । जिससे आरोपियों के निशानदेही पर 02 दो पहिया वाहन जिसमें एक सफेद रंग का एक्टिवा व एक हीरो होण्डा सीडी 100 सफेद रंग से पेंट किया हुआ को बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा उपरोक्त मोटर सायकल एवं एक्टिवा का कोई कागजात नही होना बताने पर आरोपियों से उपरोक्त मोटर सायकल एवं एक एक्टिवा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41 (1-4) जा.फौ./ 379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध  धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि. कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह, प्रआर. नरेन्द्र षंकर रात्रे, प्रआर. ओमप्रकाश बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article