लोक सदन द्वारा पत्रकार स्व.रमेश पासवान स्मृति पत्रकारिता सम्मान ( द्वितीय) 2023 हेतु 15 अप्रैल तक प्रविष्टियां आमंत्रित…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN औद्योगिक अंचल कोरबा के एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऊर्जावान पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान की पुण्यतिथि पर पत्रकारों के लिए पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है.इसके अंतर्गत प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी महत्वपूर्ण पत्रकार को उनकी बेहतरीन जनहितकारी रिपोर्टिंग के आधार पर ₹10000 की राशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

पत्रकार स्वर्गीय रमेश पासवान छत्तीसगढ़ के कोरबा अंचल में पत्रकारिता को एक नई दिशा दी उन्होंने दैनिक पत्रिका, नवभारत, हरिभूमि, देशबंधु, कोरबा कोबरा और वीर छत्तीसगढ़ समाचार पत्रों में लगभग तीन दशक तक अपनी सेवाएं दी थी। यह कि पत्रकार रमेश पासवान का विगत 2 वर्ष पूर्व असामयिक निधन हो गया था. उनके साथ पत्रकारिता के सहयोगी, पारिवारिक मित्र सुरेशचंद रोहरा, संपादक, दैनिक लोक सदन (रायपुर कोरबा संस्करण) ने घोषणा की है कि भाई रमेश पासवान के पत्रकारिता योगदान को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके सम्मान में-” रमेश पासवान स्मृति सम्मान ” दैनिक लोक सदन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रथम वर्ष 2022 में इसका आगाज किया गया है जिसमे अंचल के पत्रकार सुखसागर मन्नेवार को सम्मानित किया गया था.

संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने बताया

लोक सदन के संपादक सुरेशचंद्र रोहरा ने एक बयान में बताया कि स्वर्गीय श्री रमेश पासवान जमीन से जुड़े पत्रकार थे. उनकी कलम हमेशा पिछड़े, असहाय व मज़दूरों के समर्पित थी. कोरबा औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां उन्होंने अपनी कलम से मज़दूरों की आवाज को उठाया.स्वर्गीय पासवान की कलम के कायल अंचल के बड़े नेताओं से लेकर पत्रकार जगत था. आगामी 15 अप्रैल 2023 तक युवा पत्रकार स्वयं अपनी रिपोर्टिंग रिपोर्ट दो प्रतियों में प्रेषित कर सकते हैं अथवा कोई भी पत्रकार अथवा व्यक्ति/ संस्थान किसी भी युवा पत्रकार की रिपोर्टिंग की प्रविष्टि उनके नाम परिचय, संपर्क एवं सहमति के साथ पुरस्कार हेतु प्रेषित कर सकते हैं.
अपनी प्रविष्टियां भेजने के लिए gandhishwar.rohra@gmail.com का उपयोग कर सकते हैं, साथ ही 7747920885 नंबर पर वाट्सअप कर सकते है. यह सम्मान राशि प्रत्येक वर्ष एक समारोह आयोजित करके प्रदान किया जाता है.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article