बालको ने कर्मचारियों के साथ मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस, BALCO Celebrates World Health Day by Promoting Healthy Lifestyle among Employees…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/बालकोनगर, 7 अप्रैल NOW HINDUSTAN  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया। कंपनी ने पोषणयुक्त भोजन से लेकर शारीरिक व्यायाम एवं विभिन्न स्वास्थ्य आदतों को अपनाने की बात करते हुए स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूकता प्रदान की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कंपनी ने दैनिक जीवन में शारीरिक व्यायाम के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे संयंत्र में विभिन्न स्थानों पर ज़ुम्बा सत्र आयोजित किए। इसमें 500 से अधिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जिसमें सभी ने कार्डियो मूव्स के साथ मनोरंजक तरीके से नृत्यकला का आनंद लिया। बालको ने अपने कर्मचारियों को संतुलित और स्वस्थ आहार सुनिश्चित करने के लिए अत्यधिक पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ संतुलित भोजन प्रदान किया। ये खाद्य पदार्थ नियमित भोजन के साथ सभी कैंटीनों में उपलब्ध थे। कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनकी कैलोरी की संख्या के बारे में जानकारी दी गई। 3000 से अधिक कर्मचारियों ने खुशी-खुशी इन भोजन में हिस्सा लिया और इस पहल की सराहना की।


कंपनी ने अपने कर्मचारियों को तस्वीरें साझा करने और रील या वीडियो बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जो उनके स्वस्थ जीवन शैली को प्रदर्शित करता है। इस पहल का उद्देश्य अपने सहयोगियों को स्वस्थ आदतों को अपनाने और कार्यस्थल पर स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। इन कार्यक्रमों में भाग लेकर, कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करने और प्रोत्साहित करने का अवसर मिला।
स्वास्थ्य संबंधी पहलों के बारे में बात करते हुए बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है और एक स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने प्रयासों के माध्यम से कार्यस्थल एवं समुदायों में स्वास्थ्य को बढ़ावा देना जारी रखेंगे तथा एक स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए आगे बढ़ेंगे जो लाभकारी सिद्ध होगा।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article