कोरबा प्रवास पर रहे कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ चारो विधानसभा जीत का किया दावा, बदले जा सकते है विधायक … …

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN   कोरबा दौरे पर पहुँचे कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं संगठन सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पंचवटी में मीडिया से चर्चा करते हुए  कहा कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस विकास के मुद्दे पर लड़ेगी प्रदेश की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी सरकार के कामकाज से संगठन में नाराजगी पर प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी रहती है बैठक में भी यह मामला सामने आया है सहप्रभारी ने कहा कि अधिकारियों के कामकाज को लेकर कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है अधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल की कमी है आपस में सामंजस्य बैठाकर इसे दूर कर लिया जाएगा । उन्होंने उम्मीद जताई कि चार-पांच माह में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर कर ली जाएगी ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

विजय  जांगिड़ ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के बदौलत विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस जीतेगी । यह  पूछे जाने पर कुछ विधायकों के कामकाज को लेकर सर्वे में पार्टी के संतोषजनक परिणाम नहीं आए हैं उन्होंने  कहा कि विधायकों के कामकाज को लेकर सर्वे आये है और आगे भी आएंगे जरूरत पड़ी तो पार्टी प्रत्याशियों को बदलने में कोताही नहीं बरती जाएगी । जिले के प्रभारी मंत्री कोरबा नही आने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम सिंह से बातचीत हुई है उन्होंने कहा है कि वे हर माह कोरबा में आएंगे । कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी नाराजगी को दूर कर लिया जाएगा ।

पंचवटी में महापौर राज किशोर प्रसाद, निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी और शहर जिला अध्यक्ष सपना चौहान, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व सभापति संतोष राठौर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article