
कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा के ह्रदय स्थल घंटाघर के ओपन थिएटर में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 10 लाख की लागत से होने वाले सौन्दर्य करण का भूमि पूजन किया गया । राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने 1मई श्रमिक दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके देश के प्रति योगदान को याद किया । मीडिया से चर्चा करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि मई दिवस पर बाबा साहेब के मूर्ति के पास सौन्दर्य करण के कार्य की शरुआत की गई है ।
- Advertisement -
इस मौके पर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद , निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी , कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान ,महिला आयोग सदस्य अर्चना उपाध्यय ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष फूल चंद सोनवानी, समेत बड़ी संख्या में बाबा साहेब के मानने वाले मौजूद रहे ।


