भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा/उमरेली NOW HINDUSTAN इन दिनों पूरा कोरबा जिला भक्ति में डूब हुआ है जगह जगह श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ जहां ग्राम सिवनीभद्रा (अमलडीहा) निवासी शिव प्रसाद मन्नेवार के निवास से निकली गई । मन्नेवार परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सर्वप्रथम गांव के देवी-देवताओं को आमंत्रित विधि विधान के साथ यज्ञ स्थल से माता बहनों द्वारा कलश सिर पर रख गांव के मुख्य तालाबों में जाकर विधि विधान के साथ पंडित फलेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पर पंडित श्री बालकृष्ण पाण्डेय जी के मुखारविंद से अखिल ब्रह्मांड नायक पूर्ण ब्रह्म आनंदकंद भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न कथाओं का वर्णन करेंगे श्रीमद्भागवत महापुराण 8 मई से 16 मई तक शिवप्रसाद मन्नेवार परिवार में आयोजित किया जाएगा। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती उषा धर्मेश मन्नेवार परीक्षित के रूम में रहेंगे।

- Advertisement -

Share this Article