
कोरबा NOW HINDUSTAN मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम ग्राम चिर्रा में आयोजित किया गया था उससे पहले ही पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को नजरबंद कर दिया ।जिसमें रामपुर विधानसभा के भाजपा के युवा नेता अजय कंवर गिरफ्तार कर उरगा थाना लाया गया। शाम को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया ।
- Advertisement -
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रामपुर विधानसभा के युवा नेता अजय कंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। भेंट मुलाकात से पहले जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसका भाजपा नेताओं ने जमकर विरोध किया है।पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कवंर ने भी सरकार के इस कृत्य की निंदा की है ।


