ग्राम चिर्रा में रीपा के गतिविधियों का अवलोकन किया मुख्यमंत्री ने,किया उत्साहवर्धन…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

महिलाएं अब अबला नहीं सबला हैं: कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN 22 मई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। यहाँ ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही है उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी, मिर्च, मसाला, बेशन, आटा, सुगंधित चावल, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल, गोबर पेंट, ऐश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक निर्माण, पुट्टी निर्माण, फेंसिंग निर्माण आदि गतिविधियों को करीब से देखा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहाँ के गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने यहाँ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालित करने के निर्देश कलेक्टर  संजीव कुमार झा को दिए। मुख्यमंत्री ने यहाँ समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्राम चिर्रा की दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री को रीपा और समूह के अनेक गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि संचालित है। जिसमें 64 ग्रामीण जुड़े हैं। इसमें 18 पुरुष सदस्य शामिल है। उन्होंने बताया कि विगत एक माह से सतत कार्य चल रहा है


ग्रामीण यांत्रिकी विभाग,आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला,दोना पत्तल, बेशन ,आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला। दो हजार चप्पल का ऑर्डर भी आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है। विभिन्न गतिविधियों से 6 लाख से अधिक की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी कई विभागों से ऑर्डर जारी है। रीपा में मुख्यमंत्री ने वाईफाई जोन का उद्घाटन बटन दबाकर किया।कलेक्टर श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रीपा सहित नरवा विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए गतिविधियों का अवलोकन भी कराया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्वमंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कँवर, श्री ननकी राम कँवर, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने चिर्रा के रीपा केंद्र में कटहल का पौधा लगाया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने आम और प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कदम और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत ने आम के पौधें लगाएं।

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article