
कोरबा NOW HINDUSTAN जिले में संचालित डायल 112 लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है । एक बार फिर कोरबा जिले के ग्राम लाद में रहने वाला बिफईया बाई के परिवार ने उस वक्त राहत की सांस ली जब प्रतिकूल परिस्तिथियाँ होने के बाद भी उसके द्वारा डायल 112 के वाहन में ही एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया गया। पसान थाना क्षेत्र के वनांचल गांव में रहने वाली बिफईया बाई को रात में प्रसव पीड़ा उठी। परिजनों ने डायल 112 को मदद के लिए फोन किया जिसके बाद 112 की टीम महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी लेकिन दर्द अधिक होने के कारण मितानीन सहित घर के परिजनों ने जंगल में सड़क किनारे वाहन को खड़ी कर वाहन में ही महिला का सफल प्रसव करवाया जहां उसने एक स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया, जिसके बाद दोनों को चोटिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे है।
- Advertisement -


