कोरबा NOW HINDUSTAN 05 June विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर हरियर धरती ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर कोरबा रेलवे रेस्ट हाउस के पास, कोरबा के रेलवे विभाग के सभी यूनिट इंचार्ज, मंजिल गुरुकुल के बच्चों एवं कुछ रेलवे कर्मचारियों के साथ कोरबा के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक जगदीप (IRTS) सर के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। साथ ही साथ कोरबा से ट्रांसफर हुए हरियर धरती के कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय रेल प्रबंधक महोदय के द्वारा मोमेंटो को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संगोष्ठी में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक महोदय ने हरियर धरती की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को अपने आस पास प्रति वर्ष एक दो पौधें जरूर लगाने चाहिए। साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर भी ध्यान रखना चाहिए।

आज के कार्यक्रम में हरियर धरती के निम्न सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
गुलाब सिंह धुर्वे, राना प्रताप सिंह, पुष्प राजवाड़े, एन के साहू, नीरज, धर्मवीर सिन्ह,जी के स्वर्णकार, संजीत गोड़, बी बी सिंह,आनंद गुप्ता, संजय कुमार एवं अक्षय लाल शर्मा।


