रजगामार ओमपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, हत्या की आशंका ..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  जिले के बालको थाना अंतर्गत  रजगामार चौकी के ओमपुर जंगल में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में देखी गई . एसईसीएल कॉलोनी से महज 300 मीटर दूर जंगल में पड़ी मिली लाश के पास ही एक बाइक भी देखी गई. शव की पहचान आमाडांड निवासी 40 वर्षीय बसंत कुमार कोसले के रूप में की गई. परिजनों ने बसंत की हत्या का संदेह जताया. लाश को नजदीक से देखने पर मृतक के गले में चोट का निशान पाया गया. रजगामार पुलिस घटनास्थल पर पहुची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई । सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौका ए वारदात पर पहुंच गई है ।

- Advertisement -

Share this Article