
कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा से पेंड्रा होकर अन्य राज्यों के लिए मादक पदार्थ परिवहन करना बहुत ही आसान है समय-समय पर गांजा परिवहन कर ले जाते वाहनों को पुलिस के द्वारा पकड़कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है ।ऐसा ही एक मामले में जीपीएम पुलिस को अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है जिनके पास से एक कार में 110 किलो गांजा 4 मोबाइल जप्त किया गया है जिसकी कुल कीमत 17 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है गांजा तस्करी के आरोप में दो युवक राजेश कुमार पनिका और इमरान मंसूरी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20b के तहत जेल दाखिल किया गया है।
- Advertisement -



