निगम के तोड़ दस्ते को घेरा बस्ती के लोगों ने , बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई को रोक गया …

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  बिग ब्रेकिंग बुधवारी बाईपास सब स्टेशन के पास बने अवैध कब्जे को तोड़ने पहुंची निगम के तोड़ू दस्ते को बस्ती के लोगों ने घेरकर कार्य को रोक दिया । गौरतलब है कि बुधवारी महाराणा प्रताप नगर चौक से लेकर गुरु घासीदास चौक तक सड़क के दोनों और बड़ी संख्या में बेजा कब्जा किया जा रहा है और जब भी निगम के द्वारा इन्हें हटाने का प्रयास किया जाता है तो बस्ती के लोग एकजुट होकर इसका विरोध शुरू कर देते हैं ऐसा ही नजारा एक बार फिर बुधवारी बाईपास रोड पर श्रीवास भवन के सामने देखने को मिला जहां बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बना ली थी वही भागवत कथा कराए जाने के नाम पर एक चबूतरा का निर्माण कराया जा रहा था जिसे निगम का तोड़ दस्ता तोड़ने पहुंचा हुआ था। बस्ती वालों के साथ वार्ड पार्षद शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

- Advertisement -

Share this Article