उपचुनाव में निर्वाचित जनपद सदस्य राजू खत्री का ताली बजाकर सभी सदस्यों ने किया स्वागत…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा/करतला: NOW HINDUSTAN सोमवार को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में मासिक बैठक आयोजित की गई। उपचुनाव में निर्विरोध बरपाली पकरिया से निर्वाचित जनपद सदस्य राजू खत्री ने भी मासिक बैठक में उपस्थिति दिलाई।

- Advertisement -

सभाकक्ष में पहुंचते ही निर्विरोध चुनाव जीत के आने की खुशी में जनपद पंचायत करतला सीईओ एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद क्षेत्र के सदस्यों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। सभी ने कहा कि हम सब मिलकर एक साथ काम करेंगे और जीत के लिए बधाई दी ।
वही नवनिर्वाचित जनपद सदस्य राजू खत्री ने जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share this Article