ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, हत्या का आरोपी पूर्व प्रेमी गिरफ्तार…

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा/सरगुजा NOW HINDUSTAN  प्रमोद नागवंशी आत्मज जनकराम नागवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी नवापारा मुड़ापारा सीतापुर द्वारा दिनांक 21/06/23 को थाना सीतापुर आकर सुचना दिया की कि दिनांक 19/06/23 के शाम 7:00 बजे उसकी कि पत्नी बिहानी नागवंशी घर से शौच करने के लिए बाहर कि ओर निकली थी, जो देर रात तक घर वापस नही आई तो वो और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा बिहानी नागवंशी की खोजबीन की गई । जो नही मिली जो 21 जून को गाँव के पास बन रहे नये नहर के पास मृतिका बिहानी की शव मिलने कि सुचना प्राप्त हुई, जिस पर नहर के पास जाकर देखने पर मृतिका बिहानी का शव चेत अवस्था मे पड़ा मिला।शव देखने के बाद  परिवार वालों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका की हत्या करने की शंका जाहिर किया गया,प्रथम दृष्टया देखने पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर मर्ग कायम कर मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमे मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना लेख किया गया हैं, मामले मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.)के निर्देशन मे हत्या के मामले मे त्वरित कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच विवेचना कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल से मृतिका के मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई जिसमें एक व्यक्ति से लगातार संपर्क होना पाया गया, संदेह के आधार पर बाबूलाल उर्फ़ प्रकाश बड़ा आत्मज सोमार साय उम्र 35 वर्ष साकिन मंगारी जूनापारा सीतापुर को पकड़कर पूछताछ किया गया । संदेही बाबूलाल ने बताया कि मृतिका से डेढ़ वर्ष पूर्व से जानपहचान था एवं मृतिका बिहानी से प्रेम सम्बन्ध होने की जानकारी भी दी गई, आरोपी बाबूलाल उर्फ़ प्रकाश बड़ा एवं मृतिका बिहानी शादी के पश्चात भी फ़ोन मे बातचीत करते थे एवं मिलना जुलना होते रहता था,इसी बीच मे मृतिका द्वारा अन्य युवको से बात करने की बात को लेकर आरोपी नाराज था।

घटना दिनांक 19 जून को मृतिका बिहानी आरोपी बाबूलाल उर्फ़ प्रकाश बड़ा से मिलने नहर के पास पहुंची। आरोपी मृतिका के अन्य युवको से मोबाइल पर बात करने की बात को लेकर आवेश मे आकर मृतिका के गले को दबाकर हत्या कर दिया और जिंदा बच जाने के डर से अपने पास रखा फिनायल को भी मृतिका को पिला दिया, मृतिका की हत्या करने पश्चात आरोपी नहर से छिपते हुए अपने दुपहिया वाहन से मौक़े से फरार हो गया, आरोपी द्वारा हत्या करने की घटना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त दुपहिया वाहन भी बरामद किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, प्रधान आरक्षक नन्द कुमार प्रजापति, आरक्षक अशोक यादव, पंकज देवांगन, अभिषेक राठौर, संजय एक्का शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article