पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी, कुसमुंडा थाना परिसर में किया गया पौधारोपण…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

*पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी,… कुसमुंडा थाना परिसर में किया गया पौधारोपण*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN जल है तो जीवन है, वन हैं तो हम हैं, यही बात सत्य है” इसी थीम कोकुसमुंडा थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान थाना परिवार सहित गौ सेवा टीम कुसमुंडा, भुविस्थापित कुसमुंडा के दर्जनों कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासियो का विशेष सहयोग रहा.

पुलिस अधीक्षक उदय किरण के दिशा निर्देशन पर पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज कुसमुंडा थाना परिसर में पौधारोपण किया गया. जिसमें लगभग 200 फल दार व छायादार पौधे लगाये गए . काजू, बादाम, आंवला, नीबू, कटहल, अमरुद, आम, सीता फल, जैसे विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्ष सहित नीम, शीशम, करन, बरगद, पीपल, व अन्य प्रजाति के सैकड़ो पौधे रोपे गए. इस दौरान थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा, “वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हर वर्ष पौधारोपण किया जाता है. इसके लिए सबसे जरुरी पौधों की देखभाल है. हमें पौधारोपड़ के साथ साथ उनके वृक्ष बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी सम्हालनी होगी. आज बिन वन संपदा जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. पर्यावरण व्यवस्था को बनाए रखने भोजन, पानी आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में वन संपदा का मुख्य योगदान है। आज वर्तमान समय में वनों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण में तापमान अत्यधिक तेज गति से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही हैं। साथ ही वनों की कटाई से महत्वपूर्ण संसाधनों, औषधि आदि की भी लगातार कमी होती जा रही है। इस जीव मंडल की पर्यावरणीय व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा :,आज हम यहाँ है, कल कही और चले जायेंगे,.. लेकिन हमारे विचार व किया गया कार्य हमेशा लोगों को जोड़कर रखेगा, यही मानवता की निशानी है.

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कुसमुंडा थाना परिवार के सदस्य उपस्थित थे ,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article