सर्व हिंदू समाज और सनातन संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सैकड़ों लोगों ने कोरबा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया…

Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN सर्व हिंदू समाज और सनातन संघर्ष समिति की अगुवाई में रविवार को सैकड़ों लोगों ने कोरबा के नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। मोतीसागरपारा और इमलीडुग्गू क्षेत्र में पिछले दिनों प्रकाश में आई झकझोर देने वाली घटना को लेकर नाराज लोगों ने हैरानी जताई कि आखिर इस मामले में दोषियों पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान गौ हत्या बंद हो और गौ हत्यारों पर कठोर कार्रवाई करो, के नारे भी लगाए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

नेताजी चौराहे पर 2 घंटे के सांकेतिक लेकिन तीव्र प्रतिक्रिया स्वरूप दिए गए धरना प्रदर्शन में युवाओं पुरुषों और मातृशक्ति की उपस्थिति रही। धरना के शुरुआत में विषय की प्रस्तावना पढ़ी गई और कोरबा के ज्वलंत विषय की तरफ आम नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया गया। उनकी जानकारी में यह बात लाई गई की जो हिंदू समाज गौमाता के प्रति विशेष सम्मान और आदर भाव रखता है उसका आखिर क्या हश्र हो रहा है। यह सब हमें भीतर से उद्वेलित करता है और आगे कुछ कर दिखाने के लिए प्रेरित भी करता है।

हिंदू समाज कि 35 से ज्यादा इकाइयों और भारत के आत्मतत्व को निष्ठा के साथ व्यवहार में शामिल करने वाले सामाजिक संगठनों ने इस धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया और इस संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। प्रदर्शन को पूरे तेवर के साथ वक्ताओं ने संबोधित किया अपने विचारों से जनमानस को जागृत करने की कोशिश की। वक्ताओं ने चिंता जताई की शांतिप्रिय कोरबा में आखिर एकाएक गौ हत्या और गौ मांस की बिक्री करने का साहस लोगों के भीतर किस तरीके से आ गया। पिछले दिनों कोरबा के मोती सागरपारा और इमली डुग्गू क्षेत्र में जिस तरह के मामले सामने आए, वह बेहद हैरान करने वाले रहे। हिंदू जनसंख्या वाले क्षेत्र में आखिर कोई व्यक्ति इस तरह का अत्यंत समाज विरोधी और घृणित कार्य कैसे कर सकता है। वक्ताओं ने हैरानी जताई कि आखिर मूल व्यवसाय की आड़ में कोई व्यक्ति गौ मांस की बिक्री व्यापक पैमाने पर करने के लिए भारी-भरकम संसाधन तब कैसे कर सकता है जब उसकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो। मौके पर डीप फ्रीजर की उपस्थिति और उसमें बड़ी मात्रा में गौ मांस का रखा होना कई प्रकार के सवालों को जन्म देता है। दूसरी तरफ इसी व्यवसाय के लिए गोडाउन बनाना और वहां गाय के अवशेष रखे जाने से कई प्रकार उसके सवाल खड़े हो जाते हैं। वक्ताओं का कहना था कि जिस छत्तीसगढ़ में सरकार गौ संवर्धन और संरक्षण के दावे करते नहीं अघा रही है, आखिर वहां इस तरह के कारनामों से क्या संदेश जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि छोटे व्यक्ति की आड़ लेकर कोई बड़ा गिरोह इस तरह के अत्यंत गिरोह इस घृणास्पद खेल में शामिल है। इसलिए हम चाहते हैं कि इस पूरे गन्दे खेल की बारीकी से जांच कराई जाए और गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

धरना प्रदर्शन से पूर्व सभी समाज प्रमुखों व संगठन प्रमुखों ने गौ माता को तिलक, वस्त्र से पूजा अर्चना किया गया।

सर्व हिंदू समाज और संगठनों के द्वारा इस ज्वलंत विषय को लेकर कलेक्टर कोरबा के नाम का ज्ञापन प्रशासन के अधिकारी को सौंपा गया। गौ हत्या और गौ मांस की बिक्री से जुड़े विषय को मुख्य रूप से शामिल किया गया। इस बात पर गौर आपत्ति और प्रसन्नता जताई गई की प्रकरण में दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। यह भी कहां गया कि कोरबा जिले के वनांचल से रात्रि में सैकड़ों की संख्या में गौ तस्करी की जाती है लेकिन ऐसे मामलों में पुलिस थाना स्तर पर स्वयं से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौ हत्या और गौ तस्करी के षड्यंत्र के पीछे जो भी असामाजिक तत्व शामिल है उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

 

प्रदर्शन स्थल पर प्रशासन की ओर से मुकेश देवांगन पहुँचे हुए थे जिनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन से मांग रखी गई है कि गौ हत्या और गौ मांस की बिक्री की रोकथाम करने के लिए कोरबा जिले की सभी तहसील विकासखंड और ग्रामीण क्षेत्रों में इस आशय (गोवंश की हत्या तथा गौ तस्करी निषेध) की सूचनाएं प्रसारित कराई जाए। के साथ ही इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाए जाने वाले लोगों पर होने वाले दंड प्रावधान को भी प्रसारित व प्रकाशित कराने के साथ ईसकी मूनादी कराने की व्यवस्था कराई जाए।

मुकेश गोयल अग्रेसन गौशाला, गीता यादव सर्व यादव समाज, रश्मी शर्मा ब्रह्माण समाज, अरुण दास वैष्णव वैष्णव विकास समाज, गायत्री नायर, विभा गौराहा आर्य समाज, कमलेश मिश्रा गायत्री परिवार, हेमंत महूलिकर महाराष्ट्र मंडल, भोजराम देवांगन धर्म जागरण, संजू देवी राजपूत राजपूत क्षत्रिय समाज, भागवत साहू साहू समाज, आशीष खेतान सी ए एसोसिएशन, लालिमा जायसवाल रामकृष्ण गौसेवा समिति बालको, सुनील जैन अग्रेसन गौसेवा समिति, कृष्ण कुमार श्रीवास श्रीवास समाज, नाथू राम यादव सर्व यादव समाज, अशोक तिवारी, बजरंग अग्रवाल इंदरा विहार समिति, योगेश जैन चैम्बर ऑफ कामर्स, राधेश्याम अग्रवाल, छन्नू सिंह
विनय राय पूर्वांचल विकास समिति, अजय दुबे सनातन संघर्ष समिति इन सभी समाज प्रमुख, संगठन प्रमुखों ने अपना वक्तव्य रखा।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश नाहक व आभार प्रदर्शन चंद्र प्रकास अग्रवाल ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article