सावन का पहला सोमवार, आज रात से कनकेश्वर मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

सावन का महीना श्रद्धालुओं के मन और आस्था का प्रतीक सावन माह में शिव पूजन का विशेष महत्व है। शिव भक्त बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए जाते हैं और जलाभिषेक करते हैं। कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकेश्वरधाम में सावन के पहले सोमवार भक्तों का रेला उमडे़गा। बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों एवं कांवड़ियों के द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाएगा। मनोकामना पूरी करने पूजा अर्चना का सिलसिला सावन के पहले दिन से ही शूरु हो चुका है। ग्राम कनकी जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्राम कनकी छत्तीसगढ़ में कनकेश्वरधाम के नाम से प्रसिद्ध है। क्योंकि यहां भगवान शिव का पुराना मंदिर स्थित है, जहां सावन में हजारों श्रद्धालु कनकेश्वर महादेव के दर्शन पूजन के लिए आते हैं।

यह जगह शिव मंदिर के अलावा प्रवासी पक्षियों के लिए भी प्रसिद्ध है।  मंदिर को छत्तीसगढ़ पुरातत्व विभाग द्वारा एक संरक्षित मंदिर का दर्जा प्राप्त है। मंदिर का उत्पत्ति का अलग-अलग इतिहास है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

तब से यहां श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि में भव्य मेला लगता है। जहां कोरबा जिले सहित आसपास क्षेत्र एवं दूसरे राज्यों से लोग हजारों की संख्या में स्वयंभू महादेव का दर्शन करने आते हैं। लोगों की सुरक्षा एवं देखभाल के लिए युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति के  द्वारा यहाँ पार्किंग से मंदिर में आये लोगो के लिए पानी चाय का प्रबंध किया जाता है साथ ही साथ लोगो के भीड़ पर लोगो के सहयोग के लिए  हमेशा आगे रहते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article