
कोरबा NOW HINDUSTAN करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरचुआ के खंम्भा तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना करतला पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला । मृतक की पहचान चमार सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई । आशंका व्यक्त की जा रही है कि तालाब में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई है। बाहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
- Advertisement -


