9 सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर 16 जुलाई को बरपाली में करेंगे सांकेतिक चक्काजाम….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  रामपुर विधायक  व पूर्व गृह मंत्री। ननकीराम कंवर के नेतृत्व में 9 सूत्रीय मांग को लेकर दिनांक 16  जुलाई को तहसील मुख्यालय बरपाली में दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के विभिन्न समस्याएं बरकरार है समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा अवगत कराने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका है, इसलिए निम्न बिंदुओं पर सांकेतिक चक्काजाम करते हुए प्रशासन को 1 माह का अल्टीमेट दिया जायेगा। इस दाैरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, बरपाली मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, करतला मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा, उरगा मंडल अध्यक्ष कुल सिंह कंवर, कुदमुरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास व गढ़उपराेड़ा मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

1. कोरबा -चांपा 4 लेन सड़क निर्माण हेतु प्रभावितों निजी जमीन को शासकीय भूमि बताकर उचित मुआवजा नही दिए जाने के कारण एवं उरगा – पत्थलगांव भारत माला हेतु निर्धारित किसानो को मुआवजा की विसंगति को दूर करने।
2. उरगा स्थित खनिज विभाग जांच नाका को कीचड़ एवं धूल प्रदुषण से मुक्त करना।
3. 2021 धान खरीदी के 04 किस्त की राशि का अविलंब प्रदाय करने।
4. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने।
5. लैको भू-विस्थापितों को नौकरी प्रदाय करने।
6. किसानों की मांग अनुसार खाद / यूरिया D.A.P. प्रदाय करने एवं केचुआ खाद के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद की अनिवार्यता हटाने ।
7. जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यो को समय पर पूर्ण करना ।
8. विद्युत विभाग करतला कनिष्ठ यंत्री श्री भूपेन्द्र राठौर को रामपुर विधानसभा से बाहर पदस्थ व करतला एवं भैंसमा में नये कनिष्ठ यंत्री प्रदाय करने।
9. बरपाली (सरगबुंदिया) रेल्वे कोयला साइडिंग तत्काल बंद करने। ननकी राम कंवर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार नही बनी तो वे राजनीति छोड़ देंगे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article