डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले कोरबा रानी रोड विद्यालय परिसर में किया गया पौधा रोपण, निगम कमिश्नर प्रभाकर एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय रहे मौजूद….

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

Korba NOW HINDUSTAN कोरबा में गठित डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों के हित में कार्य करने के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन में अग्रणी रहती है, पूर्व में एसोसिएशन द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशुओं के लिए जल की व्यवस्था करने हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कोटना की व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय रानीगेट, पुरानी बस्ती कोरबा में पौधारोपण कार्यक्रम अयोजित की गई, इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधो को स्कूल प्रांगण में लगाया गया ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

गुरूवार को पुरानी बस्ती कोरबा में स्तिथ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रभाकर पांडे ने उपस्थिति दर्ज़ कराई जहा पुष्प गुच्छ एवं फलदार पौधे भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया, सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के तैल चित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, वही छात्रों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, तत्पश्चात थाना प्रभारी उपाध्याय ने नवप्रवेशित बच्चों को गड़वेश एवं पुस्तकों का वितरण किया।

*अतिथियों के साथ स्कूली बच्चों ने लगाए फलदार पौधे-* गुरुवार को डिजीटल मिडिया एसोसिएशन कोरबा के बैनर तले आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे नगर पालिक निगम कोरबा आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सिविल लाइन थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय, समेत स्कूली बच्चों ने पौधों के महत्व को समझते हुए स्कूल प्रांगण में आम, जामुन, नीम, नींबू, कटहल आदि पौधे लगाते हुए उनके देखभाल करने की बात भी कही।

*एसोसिएशन पहल से बच्चों को बांटे गए स्टेशनरी सामग्री-* सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन द्वारा स्कूल में दाखिल लगभग डेढ़ सौ छात्र छात्राओं को स्टेशनरी सामानों का वितरण किया गया, इस दौरान छात्र छात्राएं काफी उत्साहित एवं उनके चेहरे खिले हुए दिखे।स्कूल के प्रधान पाठक जे पी कोशले ने संबोधन के दौरान कहा की थाना प्रभारी सिविल लाइन नितिन उपाध्याय द्वारा नवप्रवेशित बच्चो को तिलक लगाकर गड़वेश एवं किताब का वितरण किया, आशा है आगे भी इनका सहयोग विद्यालय को निरंतर प्राप्त होता रहेगा, साथ ही श्री कोशले ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को उनके अनुकरणीय पहल के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की एसोसिएशन द्वारा जो यह पौधा रोपण किया गया एवं स्कूल के बच्चों को जो किताब, कंपास पाउच एवं स्टेशनरी समान वितरण हेतु दीया गया वह भी सराहनीय है।

उक्त कार्यक्रम में नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सिविल लाइन रामपुर थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय, स्कूल के प्रधान पाठक जे पी कोशले, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, कोषाध्यक्ष कुश शर्मा, सह सचिव मुकेश चौहान, कार्यकारिणी सदस्य – जितेंद्र डडसेना, संगम दुबे, बालकृष्ण राय सागर, विकास तिवारी, भोला केंवट, शैलेंद्र राठौड़, भूपेंद्र साहू , जगदीश भाई पटेल, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार अग्रवाल, संतोष गुप्ता, विवेक साहू, संजय अग्रवाल, चंद्र कुमार श्रीवास, गणेश सूर्यवंशी, अनिल राठौर, नागेंद्र पाल, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, विजय मेश्राम , आशा ठाकुर, समीर गुप्ता,बीएन यादव, अजय तिवारी , बीएल नेताम, कमलेश तिवारी, द्वारिका चंद्रमा, कुलदीप कुमार, विजय कुमार साहिस, बिनोद कुमार शुक्ला, संदीप अग्रवाल, दिब्येंदु मृद्धा, धीरज समेत प्राथमिक शाला प्रधान पाठिका जमुना बाई, स्कूल के शिक्षक नितिका जेकब, रामेश्वरी रात्रे , कमलेश्वर महोबिया, मनीष यादव, बोधराम निषाद ,नवेदित कटकवार, शकुंतला डनसेना, राबिया सईद समेत स्कूल के छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article