ऊटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक शुरू…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

Korba NOW HINDUSTAN राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय “प्रांत प्रचारक बैठक” 13 जुलाई से ऊटी (जिला नीलगिरी), तमिलनाडु में आरम्भ हुई. यह बैठक 15 जुलाई सायं 6 बजे तक चलेगी. बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी के साथ सभी सह सरकार्यवाह, सभी प्रांतों के प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक एवं सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी तथा संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित हैं. बैठक में मुख्यतः इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों के वृत्त व समीक्षा, संघ शताब्दी कार्य विस्तार योजना की अभी तक हुई प्रगति, शाखा स्तर के सामाजिक कार्यों का विवरण व परिवर्तन के अनुभवों का आदान-प्रदान तथा वर्तमान स्थिति के संदर्भ में भी चर्चा होगी.

- Advertisement -

Share this Article