शाला प्रवेश उत्सव के साथ शास.हाईस्कूल दर्री में महापौर एवं पूर्व महापौर ने किया सायकल वितरण….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा 14 जुलाई  NOW HINDUSTAN -महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने शासकीय हाईस्कूल दर्रीे में छात्राओं को सायकलों का वितरण किया। उन्होने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षदगण उपस्थित थे।
नगर पालिक निगम कोरबा के शासकीय हाईस्कूल दर्री में सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति प्रदान करते हुए छात्राओं को सायकल का वितरण किया। उन्होने मॉं सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पमाला का अर्पण व दीप प्रज्वलन कर वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद  ने कहा कि छात्राओं को सायकल प्राप्त हो जाने से उन्हें विद्यालय तक आवागमन करने में अत्यंत सुविधा हो जाएगी, उनके समय की बचत होगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की अगुवाई में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी के हितों के लिए व्यापक पैमाने पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है, जिनका लाभ समाज के अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


छात्राओं को मिली सुविधा –  इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने कहा कि आज छात्राओं को सरस्वती सायकल योजनांतर्गत सायकलें उपलब्ध कराई गई हैं, छात्राओं को अब विद्यालय आने जाने में काफी सुविधा होगी, उनके समय व श्रम की बचत होगी। उन्होने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोरबा का विकास एवं यहॉं अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किये जा रहे हैं, उसी का परिणाम है कि आज कोरबा में विकास का एक सुंदर स्वरूप दिखाई पड़ रहा है।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सुनील पटेल, पार्षद अरूण वर्मा, ममता साहू, एल्डरमेन मनीराम साहू, कुसुम द्विवेदी, आनंद मेडम, गीता साहू, राजेन्द्र तिवारी, आर.पी.कश्यप, अजय श्रीवास्तव, आर.सी. पाण्डेय, मनीष अग्रवाल, रमेश नवरंग, देवीदयाल तिवारी, तुलसी ठाकुर, बी.पी.शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, रामरतन साहू, वैद्यनाथ महेश्वरी, डी.नार्मन वाधे, गेेंदराम साहू, मनोहरलाल निर्मलकर, लक्ष्मी वैष्णव दीपक अग्रवाल, भुनेश्वर दुबे आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article