कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा के पिकनिक स्पॉट के नाम से फेमस देवपहरी के आसपास पहाड़ो में हुई अचानक तेज बारिश की वजह से बाढ़ के स्थिति बन गई । देर शाम लोगो को पता चला कि 4 लोग जो घूमने आए थे वो पानी मे फंस गए है जिसकी जानकारी 112 को दी गई । मोके पर पुलिस और गांव के लोग पहुचें और रेस्क्यू का काम शुरू किया गया । देर शाम तक सभी का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया । जिसमे मनीष कुमार निर्मलकर पिता पंच राम निर्मलकर उम्र 25 वर्ष , अंजली निर्मालकर पति मनीष निर्मलकर उम्र 19 वर्ष निवासी महुआडीह थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा पिंटू उर्फ शिवा कुमार कौशिक पिता प्रहलाद सिह कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी महुआडीह थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा शामिल है ।

