श्री सर्वेश्वरी समूह को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी सामुदायिक भवन की सौगात..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN कोरबा जिले में बालकोनगर स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा को छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामुदायिक भवन की सौगात दी। महापौर मद से स्वीकृत सामुदायिक भवन का भूमिपूजन श्री अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा परिसर में मुख्य अतिथि के तौर पर किया। भवन के निर्माण में लगभग 13 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान हैं। भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद ने की। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल, राजकिशोर प्रसाद, श्यामसुंदर सोनी, अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के उपाध्यक्ष के.एन. सिंह और अन्य अतिथियों ने पौधे रोपे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)


श्री अग्रवाल ने श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देश भर में संचालित कल्याकारी योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अवधूत भगवान राम का संदेश जात-पात, छूआछूत और किसी भी भेदभाव से परे समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाता है। इसका अनुसरण कर हम सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। हमें अवधूत के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।


राजस्व मंत्री ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप बालको क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास के कार्य बड़े पैमाने पर संपन्न किए गए हैं। सड़कों और उद्यानों की सुविधा के साथ ही नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए ओपन जिम निर्मित किए गए हैं। बालकोनगर के अवधूत भगवान राम सेवाश्रम द्वारा स्थानीय नागरिकों की सहूलियत की दृष्टि से लंबे समय से सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। इसके निर्माण से नागरिकों को अनेक मांगलिक आयोजनों में सुविधा होगी। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने आश्रम की ओर से पौधारोपण पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हम सभी को मिलकर करना होगा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम और बालकोनगर क्षेत्र के नागरिकों को बधाई दी।
इस असवर पर बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के शाखा मंत्री संतोष शांडिल्य ने सामुदायिक भवन की सौगात मिलने पर राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल और महापौर श्री प्रसाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा स्थानीय नागरिकों की सेवा में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध होगा। श्री शांडिल्य ने अतिथियों को श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा देश भर में संचालित मानव कल्याण के 19 सूत्रीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सुश्री सपना चौहान, संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, बद्री किरण, देवीदयाल सोनी, गंगाराम भारद्वाज, महेश अग्रवाल, एफ.डी. मानिकपुरी, राकेश पंकज, अजय जायसवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम के आयोजन में बालकोनगर अवधूत भगवान राम सेवाश्रम के प्रचार मंत्री अशोक सिंह, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष के.एल. शर्मा के अलावा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह, शिव नारायण, प्रेम सिंह, गुलाबचंद, राधेश्याम, श्रीमती हेमलता शांडिल्य, श्रीमती बिंदु दुबे, श्रीमती राजकुमारी देवांगन और श्रीमती अलका सिंह की सक्रिय भागीदारी रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article