सर्वसम्मति से भानू प्रसाद साहू बने शालेय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  शालेय शिक्षक संघ कोरबा की बैठक आज शिक्षक सदन कोरबा में आहुत की गई जिसमें कोरबा जिले के शिक्षको की विभिन्न समस्यायों पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा के लिए प्रस्तावित नाम भानु प्रसाद साहू सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला मुड़ापार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

बैठक में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में जिन शिक्षको द्वारा आपत्ति की गई है उनको पदस्थापना आदेश जारी करते हुए शेष पदों के लिए प्रतीक्षा सूची जल्द जारी करते हुए पदोन्नति जुलाई माह में जिलास्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से करवाए जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाने का निर्णय लिया गया। 31 जुलाई से होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए शिक्षको के बीच सायहोग हेतु शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा प्रत्यक्ष प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के *सर्विस बुक संधारण* हेतु शालेय शिक्षक संघ के ज्ञापन पर आदेश निकाला गया था परंतु कुछ ब्लॉक कार्यालयों में यह नही किया जा रहा है जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से पुनः संज्ञान लेने का निवेदन किया जाएगा।
वर्तमान में कई ब्लॉक से सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बने शिक्षकों के *वेतन वृद्धि* को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई है जिस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर जिले के समस्त डीडीओ को स्पष्ट निर्देश देने हेतु आदेश प्रसारित करने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा बनाए जाने पर भानु प्रसाद साहू को प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू जी द्वारा बधाई देते हुए सदैव शिक्षक हित में कार्य करने की सलाह दी गई। आज की इस बैठक में शालेय शिक्षक संघ कोरबा के प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू, भवदीप कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा, जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष वीरू कुमार गुप्ता, राहुल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा जय प्रकाश झा, ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा भानु प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी विनोद चंद्रा, ब्लॉक अध्यक्ष पाली मनोज शिंदे एवं अन्य शिक्षक साथी एवं पदाधिकारी वर्चुअल मध्यम से शामिल हुए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article