
कोरबा NOW HINDUSTAN जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहा है ।आये दिन कही न कही सड़क हादसे में किसी न किसी की जान जा रही है । कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा मुख्य मार्ग में गुरुवार को एक ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही दो व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।घायलों को कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक को ठोकर मारकर ट्रेलर चालाक भाग निकला था, जिसको बाद में पुलिस ने पकड़ लिया है।
- Advertisement -


