
Korba NOW HINDUSTAN आदिवासी शक्तिपीठ में बैंक ऑफ बड़ौदा के 116 वां स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ओर से शक्तिपीठ को वाटर कूलर के रूप में आने जाने वालों को शीतल जल प्रदान हो उस दृष्टिकोण से बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक चक्रधर सिंह कंवर के द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
- Advertisement -

इस अवसर पर बैंक कर्मियों के साथ शक्तिपीठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस इस पुनीत कार्य के लिए शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक चक्रधर सिंह कंवर एवं बैंक के समस्त कर्मचारियों को एवं उनके शाखा में कार्यरत सभी विभागीय लोगों को शक्तिपीठ की ओर से स्थापना दिवस की शुभकामना सहित वाटर कूलर भेंट करने पर बधाई सहित धन्यवाद ज्ञापित किया उपरोक्त अवसर पर शक्तिपीठ के सांस्कृतिक प्रमुख निर्मल सिंह राज संगठन प्रमुख रमेश सिरका एवं श्री मरावी के साथ-साथ पदाधिकारी मौजूद रहे ।।


