राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में अंतर विभागीय समिति की बैठक संपन्न, शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 10 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा/रायपुर NOW HINDUSTAN 21 जुलाई 2023 राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में शासकीय भूमि के आबंटन प्रस्तावों पर विचार हेतु अंतर्विभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री अग्रवाल ने शासकीय भूमि के आबंटन संबंधी 10 प्रस्तावों पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर भूमि आबंटन के प्रस्ताव पर मोहर लगाई ।

- Advertisement -

इस अवसर पर सचिव राजस्व नीलम नामदेव एक्का, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा तथा आवास एवं पर्यावरण विभाग के उपसचिव सी. तिर्की उपस्थित रहे।

Share this Article