परिवर्तन रैली के माध्य्म से आप पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के लिए मांगा समर्थन ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

Korba NOW HINDUSTAN  2023 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को परिवर्तन रैली निकालकर लोगों से बदलाव की मांग की सुनालिया चौक से सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुराना बस स्टैंड तक पहुंचे। इसमें आप पार्टी के प्रदेश सचिव विशाल केलकर समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे भाजपा और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार केजरीवाल सरकार को मौका देने की मांग की।

- Advertisement -

मीडिया से चर्चा करते हुए विशाल केलकर ने बताया कि आप पार्टी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और इस बार प्रदेश की जनता बदलाव देखते हुए उनको समर्थन दे रही है परिवर्तन रैली के माध्यम से सभी जिलों में आप पार्टी लोगों से बदलाव की अपील कर रही है इस मौके पर आप पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  मौजूद रहे ।

Share this Article