
कोरबा NOW HINDUSTAN शुक्रवार को देवपहरी वाटर फाल में नहाते वक्त अकलतरा जिला जांजगीर चांपा निवासी सत्यजीत राहा पानी के तेज बहाव में बह गए थे। वे अपने दो दोस्तों के साथ लेमरू के देवपहरी जल प्रपात देखने पहुचे थे । सूचना पर लेमरू पुलिस, नगर सेना ,एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों के साथ खोजबीन में जुट गई थी काफी खोजबीन के बाद शनिवार को उनका शव गोताखोरों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया । गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जांजगीर-चांपा से कुछ लोग देवपहरी में ही पानी के तेज बहाव में फंस गए थे । उसके बाद प्रशासन ऐसे खतरनाक जगहों पर जाने से लोगो को मना कर रहा है। उसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है और ऐसे खतरनाक जगह पर जा रहे हैं।
- Advertisement -


