घुटने, कुल्हे व कंधे की गंभीर बीमारियों का इलाज एनकेएच में, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दूसरे शहरों की दौड़…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN  घुटने, कुल्हे व कंधे की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को ज्वाइंट रिप्लेसमेंट (जोड़ प्रत्यारोपण) कराने के लिए अब बाहर बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घुटना, कुल्हे व कंधे का संपूर्ण जोड़ प्रत्यारोपण, रिवीजन सर्जरी व सर्वश्रेष्ठ इम्पोटेंड इम्पलांट (डीप्यू और जिमर) की सुविधा न्यू कोरबा हास्पिटल में मिल रही है।
एनकेएच के अस्थि रोग विभाग के सर्जन डॉ. एस चंदानी अब तक 100 से अधिक मरीजों का जोड़ प्रत्योरापण कर चुके हैं। इसी क्रम में अस्पताल में भर्ती एक मरीज के सम्पूर्ण कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण डॉ. चंदानी द्वारा किया गया। खरमोरा कोरबा निवासी 59 वर्षीय मरीज द्वारा 9 साल पहले बाएं कूल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण कराया गया था, जिससे वे पूर्ण संतुष्ट थे। अब दोबारा एनकेएच हॉस्पिटल में दाएं सम्पूर्ण कूल्हे का प्रत्यारोपण कराने के लिए वे भर्ती हैं। उनका आज सफलता पूर्वक ऑपरेशन हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

*क्या है ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी*

विशेषज्ञों के मुताबिक मार्डन लाईफ स्टाइल, काम का कोई समय नहीं और काम के लिए दिन-रात एक जैसे होने की वजह से जो बीमारी काफी अधिक बढ़ी है वह है आर्थराईटिस। गठिया, पुरानी चोट, एवीएन (रक्त की आपूर्ति में कमी के कारण हड्डी के ऊतकों की मृत्यु) या किसी अन्य कारण से जोड़ों की क्षति होने के परिणामस्वरूप कूल्हे के आसपास दर्द होता है, जो शुरुआत में घातक होता है। इसका कारण आम तौर पर बहुक्रियात्मक होता है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक देखा जाता है। जब जोड़-जोड़ दर्द करे तो इसे बोलचाल की भाषा में गठिया कहते हैं। गठिया कैसा भी हो उसमें न केवल बहुत ज्यादा दर्द होता है बल्कि जोड़ भी विकृत हो जाता है। ऐसे में कई बार सबसे कम उम्र में बड़ी समस्या चलने-फिरने को लेकर होती है। अगर शुरूआती दौर में ही इलाज करा लिया जाए तो जोड़ों की सतह को आपस में रगड़ खाने से काफी हद तक बचाया जा सकता है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें जोड़ का एक हिस्सा या संपूर्ण जोड़ हटाकर कृत्रिम रूप से निर्मित जोड़ को प्रत्यारोपण द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। एक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, चाहे वह आंशिक या पूर्ण हो, आपके गठिया के दर्द को दूर करने में मदद कर सामान्य रूप से आगे बढ़ने व स्वस्थ और सामान्य जीवन जीने की क्षमता प्रदान कर सकती है। सर्जिकल प्रक्रियाओं से बचने के लिए आपको खुद को विनाश से बचाना होगा। जोड़ों को बचाने के लिए गठिया के प्रारंभिक चरण के दौरान उपचार लें। यदि पहले से ही क्षतिग्रस्त है तो जोड़ प्रतिस्थापन सर्वोत्तम विकल्प उपलब्ध है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article