पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के जन नेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को उनकी 45वी पुण्यतिथि पर किया गया याद …

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN पूर्व मंत्री और छत्तीसगढ़ के जन नेता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को उनकी 45वी पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के घंटाघर के पास स्थित बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति उद्यान में स्थापित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की  विशाल आदमकद प्रतिमा पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत अपने परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उषा तिवारी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रदेश के लिए किए गए कार्यो को याद किया। इस मौके पर डॉ चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से वह हमारे बीच आज भले ही ना हो लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है उनका पूरा जीवन त्याग से परिपूर्ण रहा है उसी से प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं डॉक्टर महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई उनकी कल्पना के कारण छत्तीसगढ़ का जो बीजारोपण हुआ था । अब हमारे सामने प्रदेश के तौर पर मौजूद है इस मौके पर राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व बिसाहू दास मंहत को महान जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रोशनी डाली उन्होंने बताया कि स्वर्गीय बिसाहू दास  मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री व कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। हमारे लिए प्रेरणास्रोत है गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास स्वर्गवास  महंत को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का जो विकास है उनकी परिकल्पना है । इस मौके पर कांग्रेस की कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article