
कोरबा NOW HINDUSTAN मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाकी मोगरा वासियों की मांग को पूरा करते हुए बाकी मोगरा क्षेत्र को नगर पालिका बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी । आज अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है जिसमें बाकी मोंगरा क्षेत्र के निगम के 8 वार्डों को शामिल कर नगर पालिका बनाया जाएगा । अधिसूचना जारी होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है वही 8 वार्ड निकल जाने से निगम का क्षेत्र छोटा हो जाएगा। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस पहल का असर कटघोरा विधानसभा में देखने को मिलेगा ।
- Advertisement -



