
कोरबा NOW HINDUSTAN 29 जुलाई को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कोरबा प्रवास पर आ रहे हैं यहां वो स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय और कोरबा पश्चिम में बनने वाले 1320 नए पावर प्लांट के निर्माण के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे।
- Advertisement -

साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम घंटाघर कोरबा में आयोजित मुख्य समारोह में वह कोरबा की जनता को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक भी रखी गई है। उनके साथ केबिनेट के मंत्री और विधायको के भी पहुचने की संभावना है । जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है ।



