देश के सुचारू रूप से संचालन हेतु कानून का होना आवश्यक – विक्रम प्रताप…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्लान आफ एक्शन 2023-’24 के अनुसार विद्यालय, महाविद्यालय शिक्षण संस्थान एवं अन्य संस्थान तथा सामुदायिक भवन में जिसमें नगर निगम, ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों में जन सामान्य को कानून के संबंध में अवगत कराये जाने के प्रयोजनार्थ जिला स्तर पर माननीय श्री डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के साथ मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जयप्रकाश कॉलोनी, सेन्ट्रल वर्क्सशाप, एस.ई.सी.एल. कोरबा में किया गया ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उक्त शिविर में श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा एवं श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा के द्वारा छात्र-छात्राओं को जनोपयोगी कानून के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई । श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कानून का पालन करना अति आवश्यक है। कानून नहीं होगी तो अराजकता फैल जायेगा, जंगल राज चालू हो जायेगा किसी भी समाज के सुचारू रूप से संचालन के लिये कानून का होना बहुत ही जरूरी है। उनके द्वारा बालको के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदाय किया गया।
श्री सूर्यवंशी के द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदाय करना है ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को पैसे के अभाव में न्याय से वंचित होना न पड़े। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से जन सामान्य को जनोपयोगी कानून के संबंध में जागरूकता करता है। छात्र-छात्राओं को सायबर लॉ, मोटर वेल्किल एक्ट की जानकारी दी गई । दोनों न्यायाधीश के द्वारा छात्र-छात्राओं के द्वारा पूछे गये सवाल का सरल शब्दों में जवाब दिया गया ।
उक्त अवसर पर प्राचार्य व्ही.दास व्याख्यता श्रीमती नीलमणी कुजुर, निमिषा शर्मा, मेरीग्रेट मिंज, गीता पाण्डेय, सहायक शिक्षक, अयोध्या प्रसाद यादव एवं कार्यक्रम का संचालन सहायक ग्रेड दो तुमेश्वर राठौर एवं पी.एल.व्ही. अहमद खान कोरबा उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article