प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कोरबा प्रवास के दौरान 13000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN 29 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे यह वो घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित आम सभा में शामिल हुए और कोरबा के लोगों के लिए 13000 करोड़ से अधिक की लागत की विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा प्रभारी मंत्री शिव डेहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत, सुरेन्द्र जायसवाल निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद मौजूद रहे इस मौके पर  डॉ चरणदास महंत की मांग पर नए 1320 मेगावाट विधुत संयंत्र का नामकरण मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर करने की घोषणा की ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा, ऊर्जा की राजधानी है।
प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1957 में यहां बिजली प्लांट की शुरूआत की थी। उन्होंने जिलेवासियों को अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री बघेल ने कहा कि संयंत्र स्थापित करने के लिए पर्यावरण अनुमति और कोयला की अनुमति मिल चुकी है। सारी प्रक्रिया बहुत तेज हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक इसे शुरू कर लेंगे ऐसा विश्वास है।
श्री बघेल ने कहा कि बिजली की खपत प्रति व्यक्ति सबसे ऊपर है, देश में सबसे ज्यादा है। 42 लाख परिवार को आधा रेट में 400 यूनिट तक बिजली दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों को 12357 करोड़ की सब्सिडी उपलब्ध कराई है।
बिजली विभाग इस मामले में लगातार समर्पित है। अब बिजली उत्पादन बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी। साथ ही हम सोलर उर्जा पर भी काम कर रहे हैं, पन बिजली पर भी काम कर रहे हैं।

 

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article