छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN. कोरबा पहुचने के बाद एसईसीएल हेलीपैड से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पहुंचा। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत  ने कार्यालय परिसर में स्थापित किए गए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए प्रतिमा की ऊंचाई 10 फीट है और जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपये है इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत , राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा सांसद जोत्सना महंत , जिला के प्रभारी मंत्री  शिव डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, निगम महापौर राज किशोर प्रसाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण मौजूद रहे।

- Advertisement -

Share this Article