साकार सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में शिक्षा प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा  NOW HINDUSTAN एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा अर्जित ग्रामों के महिलाओं को सशक्त आत्म निर्भर बनाने हेतु सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्रध्दा महिला मण्डल एसईसीएल बिलासपुर के दिशा-निर्देश पर संचालित ऊर्जा महिला समिति कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा ग्राम खोडरी में साकार सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का स्थापना किया गया जिसका उद्घाटन श्रीमती पूनम मिश्रा अध्यक्षा श्रध्दा महिला मण्डल एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा विगत वर्ष किया गया था। पूरे वर्ष भर साकार सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र ग्राम खोडरी में शिक्षा प्राप्त महिलाओं को समय-समय पर श्रीमती सुनीता मिश्रा अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिति कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा सिलाई से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जाता रहा है जिससे ग्राम खोडरी की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

इसी कड़ी में साकार महिला सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित ग्राम खोडरी की 14 महिलाओं को श्रीमती पूनम मिश्रा द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा प्रमाण पत्र प्राप्त महिलाओं द्वारा तैयार किये गये वस्त्रों का अवलोकन करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से पधारे श्रीमती रीतांजली पाल, श्रीमती राजी श्रीनिवासन एवं श्रीमती संगीता कापरी, सभी उपाध्यक्षाये, श्रध्दा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, श्रीमती सुनीता मिश्रा अध्यक्षा ऊर्जा महिला समिजि कुसमुण्डा क्षेत्र सहित समिति की सदस्य महिलाएँ, गण्यमान्य नागरिक एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article