आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा रफ़ी साहब को दी गयी स्वरांजली…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN 31 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ राइजिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा सियान सदन कोरबा में अमर पार्श्व गायक मो. रफी की पुण्यतिथि पर रफी साहब के सुमधुर गीतों की प्रस्तुति कर सुरमई श्रद्धांजली दी गयी। कार्यक्रम के मुख्यतिथि अंतराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध तबला वादक एवं छत्तीसगढ़ राइजिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख मार्गदर्शक पं. मोरध्वज वैष्णव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर की कवयित्री एवं इस क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अर्जित करने वालीं श्रीमती आशा आज़ाद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एनसीडीसी के प्राचार्य श्री चंद्रशेखर शर्मा जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राइजिंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर ने किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

माता सरस्वती एवं मो. रफी साहब के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एसोसिएशन के कलाकारों द्वारा मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी गयी जिसमें गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं – दिनेश सिंह, लाखों है निगाह में एवं खुदा भी आसमा से – डॉ गिरीश केशकर, कौन है जो सपनो में आया – तरुण वैष्णव, बेखुदी में सनम – गायत्री खूंटे, तेरी आँखों के सिवा दुनिया मे – रूपेश चौहान, छलकाए जाम – रमेश शर्मा, सात अजूबे इस दुनिया मे – रामलयक शर्मा एवं दिनेश, अजी रुठ कर अब – सीमा दास, नफरत की दुनिया को छोड़ के – रामलाल सवैये, जाने वालों जरा – लक्ष्मी नारायण साहू, चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे – जॉर्डन, एक ना एक दिन ये कहानी – विक्की करसेल, मैंने पूछा चांद से – आशा आजाद सहित अन्य गायक कलाकारों ने मधुर गीतों से समा बांध दिया। कत्थक के क्षेत्र में अंतरष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति देने एवं अनेकों पुरुस्कारों से सम्मानित पं. मोरध्वज वैष्णव की शिष्याएं कु इशिता कश्यप एवं नम्रता बरेठ के द्वारा कत्थक की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एंकर रमेश शर्मा जी के द्वारा अमीन सयानी जी के अंदाज में किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रांतीय उप कोषाध्यक्ष हरि राम पटेल, कपिल सवैये, मुकेश पाटले, रेशमा ठाकुर, चलेश्वरी साहू, नमिता कड़वे, नरेश दास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article