
कोरवा NOW HINDUSTAN घंटाघर के पास खपरा भट्टा मोहल्ले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि एक मकान में 2 लोगों की मौत हो गई है । देखने के बाद पता चला कि पति ने किसी बात पर पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर जान दे दी खपरा भट्टा मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय सलीम ने बीती रात अपनी पत्नी 40 वर्षीय आयशा बेगम को पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने के बाद खुद घर के आंगन में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी एक कमरे में रहते थे वही दूसरे कमरे में उनके बच्चे सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई मौके पर चौकी प्रभारी शिवकुमार धारी पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी घटना किन कारणों की वजह से हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है
- Advertisement -


