अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बडी कार्यवाही, 150 किलोग्राम गांजा जप्त …

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

कोरबा NOW HINDUSTAN अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी ।इसी कड़ी में वर्ष 2023 में अब तक 67 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 10 करोड 60 लाख रूपये का 5025 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2.5 करोड कीमत के 54 वाहन किया जा चुका है जप्त। सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया। मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के क्रुज कार में ओडिशा से महासमुन्द, रायपुर होते हुये मध्य प्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा सायबर सेल की टीम एवं थाना सिंघोडा की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से 01 क्रुज कार क्रमांक GJ 23 AF 4009 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पुलिस टीम के चेकिंग पाईट को देखकर वाहन में सवार व्यक्ति वाहन को खडा कर उतर कर भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर 02 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) समीर शेख पिता निखार अहमद उम्र 25 वर्ष सा. चेतनपुर थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम (02) मुज्जफर हुसैन पिता जाफर हुसैन उम्र 34 वर्ष सा. आजादपुरा बिरलाग्राम मस्जिद के पास वार्ड नं. 22 थाना नागदा जिला उज्जैन, मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की से 150 नग पैकेट जो खाखी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ मिला जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 150 नग पैकेट में कुल 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 क्विंटल 50 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3750000 रूपये एवं क्रुज कार कीमती लगभग 500000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 42,50,000 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मध्य प्रदेश में बिक्री करने लाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान सउनि0 सनातन बेहरा, प्रकाश नंद आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article