रेल कॉरिडोर प्रभावितों ने हनुमान मंदिर के सामने शुरू किया धरना प्रदर्शन, मकान खाली कराने का जताया विरोध…

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

Korba NOW HINDUSTAN  पेंड्रा रेल कॉरिडोर प्रभावितों ने मंगलवार को हनुमान की पूजा अर्चना कर नोटिस का विरोध जताया मकान खाली कराये जाने के विरोध में प्रभावितों ने मंदिर के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है पूजा अर्चना उपरांत भोग भंडारा का वितरण किया गया ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

गेवरा पेंड्रा रेल लाइन से प्रभावित कृष्णा नगर व गोबर घोरा के ग्रामीणों की मकान खाली करने नोटिस जारी किया गया है बिना मुआवजा दिए और प्रशासन द्वारा समय दिए जाने के बाद भी मकान खाली करने के नोटिस दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि गोबर घोरा के प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया है कृष्णा नगर के प्रभावितों को प्रशासन द्वारा मकान खाली करने समय दिया गया है इसके बाद भी मकान खाली करने नोटिस दिया गया है उन्होंने बताया कि मकान खाली करने के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट से स्टे आर्डर मिल चुका है ।

जिसके बाद प्रभावितों ने मंगलवार को हनुमान की पूजा अर्चना के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया उनका कहना है कि गेवरा पेंड्रा रेल कॉरिडोर को जोड़ने वाली जूनाडीह साइडिंग रेल पथ निर्माण के लिए कृष्णा नगर गोबर घोरा होते हुए एक अलग रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कृष्णा नगर के 42 व गोबर घोरा के 15 परिवारों के मकान और उनकी परिसंपत्तियां प्रभावित हो रही है इससे पूर्व कृष्णा नगर के 16 परिवारों को मुआवजा प्रदान करने को लेकर पिछले एक साल से लंबी लड़ाई लड़ी गई है उसके उपरांत पिछले 1 माह पूर्व क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की गई है किंतु गोबर घोरा के 15 परिवारों का मुआवजा प्रकरण अब तक तैयार नहीं हुआ है इसके बावजूद कब्जा खाली कराने का आदेश जारी हुआ है जिसे लेकर प्रभावितों ने ऊजाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के नेतृत्व में आंदोलन छेड़ दिया है ।

उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने कहा कि गेवरा पेंड्रा रोड लाइन को जोड़ने वाली दीपका जूनाडीह रेल पथ निर्माण में दीपका के एक निजी कंपनी के इशारे पर लाइन बिछाने के समय पूरी योजना को बदल दिया गया है जिससे कृष्णा नगर और गोबर घोरा के गरीब परिवारों का मकान जद में आ गया है उनको होने वाली क्षति के एवज में मुआवजा राशि तक देने से आनाकानी की गई है उसके खिलाफ विरोध कार्रवाई की जा रही है बरसात में अगर मकान उजाड़ने की कोशिश की गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा हाईकोर्ट ने भी सुनवाई होने तक बेदखली कार्यवाही पर रोक लगा दी है ।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article