जिले में अब तक 600.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा 04 अगस्त 2023 NOW HINDUSTAN  जिले में 01 जून से अब तक 600.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 अगस्त तक औसत वर्षा 581.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 38.2 मिमी वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 566.1 मिमी, भैंसमा में 734.0 मिमी, करतला में 602.4 मिमी, कटघोरा में 714.0 मिमी, दर्री में 642.6 मिमी, पाली में 562.4 मिमी, हरदीबाजार में 430.6 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 593.0 मिमी एवं पसान में 559.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है। एक अगस्त से लगतार हो रही बारिश से वर्षा के आंकड़े बढ़ सकते है।

- Advertisement -

Share this Article