भारत विकास परिषद ने स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को किया जागरूक…

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

कोरबा NOW HINDUSTAN  इन दिनों पूरे देश में आई फ्लू का प्रकोप है । खासकर स्कूली बच्चों में ये बीमारी तेजी से फैल रही है । डॉक्टर लोगों को इससे बचने का सुझाव दे रहे है । इसी के तहत भारत विकास परिषद  द्वारा सीतामणी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बच्चों को आई फ्लू के विषय में जानकारी देते हुए उससे बचाव के उपाय बताएं साथ ही ज्यादा देर तक मोबाइल , टी वी देखने और लैपटॉप के उपयोग से होने वाले हानि की जानकारी दी । इस मौके पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे ।

- Advertisement -

Share this Article